सर्पदंश के मरीज पर झाड़-फूंक पड़ सकता है भारी, पीएलवी ने दिए कुछ जरूरी सुझाव

महाराजगंज में सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को सांप के काटने पर ओझा-गुनी के बजाय तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी गई।

राजनगर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के सचिव तौसिफ मेराज के निर्देशानुसार, राजनगर प्रखंड के महाराजगंज गांव में पीएलवी भक्तू मार्डी और रमेश हांसदा की ओर से सर्पदंश से बचाव को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बारिश के मौसम में होने वाली सर्पदंश की घटनाओं और उससे बचाव के प्रति सतर्क करना था.

सांपों के छिपने की जगहें हटाएं और जमीन पर सोने से बचें

पीएलवी भक्तू मार्डी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में सांपों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में लोगों को घर के बाहर या खुले में जमीन पर सोने से बचना चाहिए. उन्होंने घर के आसपास साफ-सफाई रखने पर जोर दिया और कहा कि झाड़ियों व कचरे को तुरंत हटाएं ताकि सांपों के छिपने की जगह न बचे.

झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें, तुरंत अस्पताल जाएं

विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सांप के काटने पर ओझा-गुनी के चक्कर में पड़कर झाड़-फूंक बिल्कुल न कराएं. सर्पदंश की स्थिति में इलाज में जरा सी भी देरी जानलेवा साबित हो सकती है. पीड़ित को बिना समय गंवाए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं, ताकि समय पर उचित चिकित्सकीय उपचार मिल सके.

जागरुकता अभियान में इनकी रही सराहनीय उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण जागरुकता अभियान में वैद्यनाथ हांसदा, जगमोहन ओरमा, नितिमा दोंगो, चांदू तियू, नंसमी दोंगो, सरिता दोंगो, राखी बनरा, ओपिन तियू और दूसरे वैद्यनाथ हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस जानकारी को बेहद उपयोगी बताया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Surendra mardi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >