बारिश ने खोली ड्रेनेज की पोल, 3 फीट पानी में डूबा सीनी अंडरपास.. राहगीर परेशान

खरसावां के सीनी रेलवे अंडरपास में जलजमाव से लोगों का आवागमन प्रभावित. नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से राहगीरों को हो रही भारी परेशानी.

खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने शहर से लेकर गांव तक की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी है. बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. सीनी बाजार स्थित रेलवे अंडरपास में करीब तीन फीट तक पानी जमा हो गया है. इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. अंडरपास में जमा पानी के साथ नाली का गंदा पानी भी सड़क के ऊपर से बह रहा है. इससे राहगीरों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सीनी शहर के अधिकांश हिस्से का पानी इसी रास्ते से होकर निकलता है. ऐसे में लगातार बारिश होने पर अंडरपास में जलजमाव की समस्या और गंभीर हो जाती है.

दर्जनों गांवों के लोगों के लिए लाइफलाइन है अंडरपास

सीनी रेलवे अंडरपास सीनी बाजार समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए लाइफलाइन माना जाता है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से होकर बाजार, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों तक आवागमन करते हैं. अंडरपास में पानी जमा रहने के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ दोपहिया और छोटे वाहनों के चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जल जमाव के बीच बाइक से गुजरते राहगीर

स्थायी समाधान की मांग

मालूम हो कि सीनी रेलवे के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थल है. यहां रेलवे के कई ट्रेनिंग सेंटर के अलावे रेलवे का 100 वर्ष पुराना वर्कशॉप भी है. सीनी रेलवे जंक्शन के स्टेशन से हजारों यात्री रोजाना सफ़र करते है. इस रास्ते से हो कर गुजरने वालों को हर वर्ष बारिश के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में अंडरपास में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है. पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण समस्या लंबे समय तक बनी रहती है. लोगों ने संबंधित विभाग से अंडरपास की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है.

जल जमाव के बीच बाइक से गुजरते राहगीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >