सरायकेला के कूकड़ू में लाह उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर

Saraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड में 170 लाह किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण और टूल किट वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक तकनीक से उत्पादन बढ़ाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है.

सरायकेला से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Saraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ओरया पंचायत में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार लाह उत्पादन को बढ़ावा देने, चयनित लाह किसानों को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में 170 लाह किसानों के बीच सिडकोफेड (SIDKOFED) के माध्यम से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई. साथ ही टूल किट वितरण किया गया. 

लाह खेती में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक प्रशिक्षण पर जोर

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा लाह की उन्नत खेती, वैज्ञानिक तकनीकों, रोग नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को दी गई.साथ ही, किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए आधुनिक पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया.

170 किसानों को मिला टूल किट

इस अवसर पर चयनित किसानों के बीच टूल किट का वितरण भी किया गया, जिससे वे लाह उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित कर सकें. कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि लाह उत्पादन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित कर किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकता है.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त करने पर फोकस

किसानों को समूह आधारित गतिविधियों से जुड़ने, प्रशिक्षण का लाभ उठाने एवं सरकारी योजनाओं से समन्वय स्थापित कर अधिकतम लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: सारंडा के बीहड़ में खुल गई विकास की पोल, कोल्हान रक्षा संघ की बैठक में लगी समस्याओं की झड़ी

इसे भी पढ़ें: गढ़वा का ‘मॉडल’ बना रंका सीएचसी, जिला अस्पताल जैसी सुविधाओं से लैस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >