Saraikela: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुमित चौधरी को BJP का समर्थन, 4 फरवरी को करेंगे नॉमिनेशन

Saraikela: सरायकेला नगर पंचायत में भाजपा ने सुमित कुमार चौधरी को अध्यक्ष पद के लिए अपना समर्थन दिया है. वह 4 फरवरी को नामांकन करेंगे.

Saraikela: झारखंड निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने सरायकेला-खरसावां जिले के तीनों निकायों में अध्यक्ष और मेयर पद के लिये अपने समर्थित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. प्रदेश समिति के निर्देश पर जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश सचिव सुबोध सिंह गुड्डू ने जिले के पार्टी नेताओं की उपस्थिति में समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की. हालांकि इस बार का नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है. इसलिए किसी भी प्रत्याशी को किसी पार्टी विशेष का चुनाव चिह्न नहीं दिया जाएगा. भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार सरायकेला नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए सुमित कुमार चौधरी, आदित्यपुर नगर निगम से प्रभासिनी कालुंडिया और कपाली नगर परिषद से साजदार आलम को पार्टी ने समर्थन दिया है.

बुधवार को सुमित चौधरी करेंगे नामांकन

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी ने पार्टी का आभार प्रकट किया हे. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस तरह उनके उपर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट जीतकर पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे. सुमित चौधरी ने बुधवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने की बात कही. मौके पर जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, पूर्व प्रदेश मंत्री सह नगर निकाय चुनाव के कोल्हान टोली के सदस्य शैलेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, विजय महतो एवं पूर्व नप अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: 

Land Survey: हजारीबाग में 100 से साल से अधर में लटका है भूमि सर्वेक्षण का काम, डीसी को सौंपा गया ज्ञापन

Jharkhand Civic Polls: धनबाद के डीसी-एसपी ने डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर का किया निरीक्षण, बारीकी से की जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >