Seraikela Kharsawan News : छापेमारी में 80 ली शराब जब्त 1200 किलो जावा-महुआ नष्ट

मुड़ाकाटी व जोजोगोड़ा गांव में संचालित अवैध शराब अड्डों पर पुलिस ने की छापेमारी

राजनगर. उपायुक्त नितिश कुमार के निर्देश पर व उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में गुरुवार को राजनगर में अवैध महुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी. गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने मुड़ाकाटी एवं जोजोगोड़ा गांव में संचालित अवैध शराब अड्डों पर छापामारी की. छापामारी के दौरान टीम ने 80 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त किया, जबकि मौके पर मौजूद लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया. कार्रवाई के पश्चात अवैध शराब अड्डा संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे. उन्होंने आम जनता से भी अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >