10 साल में भाजपा ने सिर्फ जुमलेबाजी की : गागराई

खूंटी लोस क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने नुवागांव के कालापाथर गांव में जनसंपर्क किया. इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर निशाना साधा.

खरसावां:खूंटी लोस क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने नुवागांव के कालापाथर गांव में जनसंपर्क किया. जहां विधायक ने संवाद में कहा कि मोदी सरकार ने झारखंड के हिस्से की राशि को रोक कर यहां के विकास को भी प्रभावित करने का कार्य किया. पिछले दस साल में भाजपा ने सिर्फ जुमलेबाजी की. अब लोस चुनाव में फिर एक बार नये-नये जुमलों के जरिये भ्रमित करने का प्रयास कर रही है. मोदी की गारंटी भी एक चुनावी जुमला ही है. इसलिए लोगों को सचेत हो कर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है. झारखंड ही नहीं, बल्कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है. जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है. राज्य के सर्वमान्य नेता हेमंत सोरेन द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों से घबरा कर भाजपा ने षड्यंत्र रच कर उन्हें जेल भेजा. मौके पर मांगीलाल महतो, अनूप सिंहदेव, बसंती गागराई, संजय प्रधान, नंदी प्रधान, बासुदेव महतो, जन्नत हुसैन, राज बक्शी, सुधीर महतो, सुमंत बेहरा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >