झारखंड के इस आईएएस अफसर को सिविल सर्विसेज डे पर सम्मानित करेंगे पीएम मोदी

Seraikella Kharsawan DC Ravi Shankar Shukla Prime Ministers Award: सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को प्रशासनिक सेवा में बेहतरीन योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. 21 अप्रैल को उन्हें नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी पुरस्कृत करेंगे. आकांक्षी प्रखंड में कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन की वजह से उनको इस पुरस्कार के लिए चुना गया है.

Prime Ministers Award to Seraikella Kharsawan DC Ravi Shankar Shukla : सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे. सरायकेला-खरसावां के डीसी को वर्ष 2024 में बेहतरीन प्रशासनिक सेवा के लिए यह पुरस्कार दिया जायेगा. आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में ओवरऑल बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को सिविल सर्विसेज डे पर देश की राजधानी नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कृत करेंगे.

500 पिछड़े प्रखंडों के विकास के लिए शुरू हुआ था कार्यक्रम

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (Aspirational Block Program) नीति आयोग की ओर से शुरू किया गया कार्यक्रम है. इसकी शुरुआत 7 जनवरी 2023 को हुई थी. देश के 500 पिछड़े प्रखंडों के सर्वांगीण विकास के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी थी. इसके तहत चयनित 500 पिछड़े प्रखंडों में सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए योजनाओं पर काम किया जाता है.

आकांक्षी प्रखंडों में इन 5 क्षेत्रों पर किया जाता है फोकस

चयनित आकांक्षी प्रखंडों में 5 क्षेत्रों पर फोकस करते हुए सुधार की दिशा में काम किया जाता है. स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और उससे जुड़ी सेवाओं के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं और सामाजिक विकास पर विशेष जोर दिया जाता है.

इसे भी पढ़ें

19 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

हफीजुल हसन के बयान से झारखंड की सियासत में उबाल, बोले बाबूलाल मरांडी- खून-खराबे की भाषा बोल रहे मंत्री

रांची में एयर शो की वजह से 20 को भी बदला रहेगा ट्रैफिक, कहीं जाने से पहले देख लें रूट चार्ट

मौसम की मार : तेज हवा-बारिश संग ओलावृष्टि, कारों के शीशे, घर के एस्बेस्टस टूटे, शौचालय पर गिरा पेड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >