कार्यकर्ताओं की एकजुटता से संगठन होगा मजबूत : दीपक बिरुवा

झामुमो जिला कार्यसमिति की बैठक में मंत्री दीपक बिरुवा ने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर दिया. बैठक में सात महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए.

राजनगर. झामुमो की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को राजनगर के गोबिंदपुर स्थित माझी परगाना भवन में जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राज्य के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा उपस्थित रहे. वहीं विधायक दशरथ गगराई, विधायक सविता महतो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली एवं वरिष्ठ नेता कालीपद सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. बैठक में सरायकेला, खरसावां और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान संगठन को गांव स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी.

सात प्रस्तावों पर लगी मुहर

बैठक में सर्वसम्मति से सात प्रस्ताव पारित किए गए. इनमें जिले में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने, कुचाई प्रखंड मुख्यालय मार्ग पर उनकी प्रतिमा लगाने, आठ अगस्त को वीर शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने, जिला कमेटी की बैठक प्रत्येक तीन माह तथा प्रखंड कमेटी की बैठक प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में करने, 15 अगस्त को स्व. रामदास सोरेन की पुण्यतिथि मनाने, लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित पदाधिकारियों को पदमुक्त करने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों और भ्रामक प्रचार करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया.

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से झामुमो को और मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और निरंतर सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. विधायक दशरथ गगराई ने नियमित बैठकों में भाग लेने का आह्वान किया, जबकि कालीपद सोरेन और गणेश महाली ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन विस्तार में जुटने का आह्वान किया. बैठक का संचालन प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Surendra mardi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >