सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, लक्ष्य तय करें और मेहनत करें : प्रधान

अशोका इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने छात्रों को करियर निर्माण, अनुशासन और निरंतर मेहनत के महत्व के बारे में प्रेरित किया।

खरसावां. कोल्हान नितिर तुरतुंग (केएनटी) शाखा, कुचाई में शनिवार को अशोका इंटरनेशनल स्कूल, खरसावां के निदेशक सत्यनारायण प्रधान का दौरा हुआ. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा, करियर निर्माण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत जरूरी है. विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करते हुए नियमित अध्ययन करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी करने की सलाह दी. उन्होंने आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया. संवाद के दौरान छात्रों ने करियर और रोजगार से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल और प्रेरक ढंग से उत्तर दिया. केएनटी शाखा के सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए मार्गदर्शन के लिए आभार जताया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >