Makar Sankranti 2025: सरायकेला के ठाकुराणी दरोह में हजारों श्रद्धालु लगायेंगे आस्था की डुबकी, जानें इसकी खासियत

Makar Sankranti 2025: सरायकेला के ‘ठाकुराणी दरोह’ में हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगायेंगे. यहां हर साल 14 जनवरी को मकर पूजा की जाती है. यहां पर स्थित संजय नदी का जलप्रवाह कभी नहीं सूखता है.

सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश : सरायकेला के मुरुप और गोविंदपुर गांव के बीच संजय नदी के तट पर स्थित ‘ठाकुराणी दरोह’ में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन हजारों श्रद्धालु आस्था की डूबकी लगायेंगे. इसके पश्चात माता ठाकुराणी देवी के दरबार में मत्था टेककर सुख शांति और समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करेंगे. यहां के मुख्य पुजारी शुक्रा सरदार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता ठाकुराणी देवी की शक्तिपीठ में मकर पूजा 14 जनवरी 2025 को ही की जाएगी.

संजय नदी की जलधारा कभी नहीं सूखती

मुरुप व गोविंदपुर गाहव के बीच संजय नदी के तट पर प्राकृतिक छटाओं से भरपूर बड़े बड़े चट्टानों के बीच दैवी स्थल माता ठाकुराणी देवी की शक्तिपीठ स्थित है. माता ठाकुराणी देवी के शक्तिपीठ से होकर बहने वाली संजय नदी की जलधारा कभी भी नहीं सूखती है. ग्रीष्म ऋतु में बड़ी-बड़ी नदियों की जलधारा थम जाती है, वहीं छोटी सी संजय नदी में इस स्थान पर जल का प्रवाह हमेशा बना रहता है.

मकर संक्रांति से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की हो रही मांग

इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग हो रही है. स्थानीय युवा समाजिक कर्यकर्ता हेमसागर प्रधान ने बताया कि यह शक्तिपीठ को पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील होने से क्षेत्र के विकास में नया आयाम खुलेगा. इसे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

निशुल्क सेवा शिविर का होगा आयोजन

मकर संक्रांति के दिन जय मां ठाकुराणी सेवा संघ, गोविंदपुर की ओर से शिविर लगाकर भक्तों की सेवा की जायेगी. आयोजन समिति के मृत्युंजय पति ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच खीर, खिचड़ी, चाय आदि की व्यवस्था की जायेगी.

Also Read: पूर्व सैनिक महासम्मेलन में बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, आज भी समाज के गौरव हैं पूर्व सैनिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >