खरसावां लर्नर लाइसेंस शिविर में 75 अभ्यर्थी सफल, 41 रहे अनुपस्थित

खरसावां में आयोजित लर्नर लाइसेंस शिविर में 75 अभ्यर्थी सफल हुए। जिला परिवहन विभाग ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक खरसावां में आयोजित लर्नर लाइसेंस शिविर में 75 अभ्यर्थी सफल हुए. जिला परिवहन विभाग ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया.किया।

खरसावां. खरसावां पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में हरीभंजा, बीटापुर, चिलगु, रीडिंग, बुरुडीह, शिमला, खरसावां और जोजोडीह पंचायत के पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों ने भाग लिया. शिविर के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा निर्धारित नियमों के तहत लर्नर लाइसेंस परीक्षा आयोजित की गई. जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार इस शिविर के लिए कुल 125 स्लॉट निर्धारित किए गए थे. इनमें 75 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, जबकि नौ अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके. वहीं 41 अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंडवार आयोजित किए जा रहे शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को जिला मुख्यालय आए बिना ही लर्नर लाइसेंस से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है. उन्होंने अभ्यर्थियों से परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवेदन एवं स्लॉट बुकिंग करने की अपील की. शिविर के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया. वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sachindra Dash

Published by: Amleshnandan Sinha

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >