करगहर: जेके इंटरनेशनल स्कूल कोनार(सासाराम) के स्टूडेंट्स ने राखी बनाना सीखा. बड़े ही उत्साह के साथ पर्व के महत्व को समझते हुए उन्होंने रक्षा सूत्र तैयार किए. रंग बिरंगी और आकर्षक राखियों को तैयार करने के बाद स्कूल की छात्राओं ने छात्रों को राखियाँ बांधी. स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों के लिए त्यौहार और भी खास रहा जिन्हें स्कूल के प्रबंधकों की ओर से मिठाईयां भी खिलाई गईं.
कक्षा नर्सरी से लेकर दसवीं तक के स्टूडेंट्स द्वारा रक्षाबंधन पर अधारित गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुती की गयी. इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ विद्यालय परिवार की एकता और महिलाओं के प्रति सम्मान का संदेश देता है.
उन्होंने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के इस त्योहार के सांस्कृतिक महत्व के बारे भी अवगत कराते हुए कहा कि रक्षा का अर्थ केवल भाई द्वारा बहन की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि हर कमजोर व सहपाठी की मदद करना भी होता है.उन्होंने समाज में हर बहन-बेटी के प्रति आदर सुरक्षा का भाव रखने की प्रेरणा दी.
कौन थे मौजूद?
मौके पर स्कूल के मैनेजर मनोज कुमार राय, सहायक प्रधानाध्यापक संतोष कुमार पांडेय, राकेश कुमार श्रीवास्तव, कृष्णानंद पांडेय, विनित कुमार सिंह,आशुतोष पांडेय, आर्यन पाठक, अमित श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, अंजनी कुमार पांडेय, विक्रमा पांडेय, दुर्गेश मिश्रा, विनय सिंह, लवकुश कुमार, गरिमा सिंह, संजना कुमारी, खुशी पांडेय, रूची सिंह, लक्की कुमारी, सोनू कुमार, इल्ताफ अंसारी, चिंताजनक राय, बंटी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
