सरायकेला : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, इंद्रटांडी की बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में हुई. इसमें साल 2026 के दुर्गा पूजा महोत्सव को आयोजित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान गणमान्य नागरिकों एवं पूजा समिति से जुड़े सदस्यों की मौजूदगी में नयी कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया. पार्थो सारथी आचार्य को अध्यक्ष बनाया गया.
100 से अधिक सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
बबन सिंह, प्रभात सत्पथी, देवराज सारंगी, आर्तो दाश और दीपक पाणिग्रही को उपाध्यक्ष बनाया गया. शंभू आचार्य सचिव, मलय आचार्य सह सचिव, रंजीत कुमार आचार्य कोषाध्यक्ष और तपन आचार्य सह कोषाध्यक्ष चुने गए. सुबोध पाणिग्रही, राज बागची, सनद आचार्य, दिलीप आचार्य, उज्ज्वल सिंह और ताराचंद राणा को संरक्षक बनाया गया. शिबू पाणिग्रही, विष्णु देव आचार्य, शिवम नायक, राकेश आचार्य, संजय सारंगी, गणेश मिश्रा और सनत आचार्य समेत करीब 100 लोगों को सदस्य बनाया गया.
आपसी सहयोग से पूजा महोत्सव सफल बनाने का संकल्प
बैठक में निर्णय लिया गया कि इंद्रटांडी के सभी निवासी दुर्गा पूजा आयोजन के सदस्य होंगे. सदस्यों ने आपसी सहयोग और सौहार्द से पूजा महोत्सव सफल बनाने का संकल्प लिया.
