महालीसाई में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 90 ग्रामीणों की हुई जांच

खरसावां के महालीसाई गांव में श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 90 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.

खरसावां : श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से खरसावां के महालीसाई गांव में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. यहां कुल 90 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. चिकित्सा टीम में शामिल डॉ. सुनील सिंह एवं सनुब टीएस ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की. शिविर में पहुंचे श्री सीमेंट प्लांट के यूनिट हेड योगेश कौशिक ने कहा कि ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है.

कंपनी अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) को पूरी निष्ठा के साथ निभायेगी और आगे भी ऐसे जनहित कार्यक्रम जारी रहेंगे. एचआर हेड विजय निशांत ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम भविष्य में भी चलते रहेंगे. मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील सिंह ने ग्रामीणों को नियमित जांच और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी देकर जागरूक किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sachindra Dash

Published by: Amleshnandan Sinha

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >