Chaibasa News : रेलवे अस्पताल में इएनटी की सर्जरी शुरू

चक्रधरपुर. बंडामुंडा की महिला का मॉड्यूलर ओटी की मदद से हुआ एंडोस्कोपी टिम्पेनोप्लास्टी ऑपरेशन

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर का रेलवे अस्पताल में स्थापित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के कारण अब अस्पताल में नाक, कान और गले से जुड़े रोगों का ऑपरेशन शुरू हो गया है. मंगलवार को बंडामुंडा की एक महिला मरीज के कान का सफल ऑपरेशन किया गया. मेडिकल भाषा में इसे ””””एंडोस्कोपी टिम्पेनोप्लास्टी”””” सर्जरी कहा जाता है. इस सफल सर्जरी की जानकारी सीएमएस डॉ एसके मिश्रा और इएनटी स्पेशलिस्ट डॉ रीति इशा ने दी.

कोलकाता और चक्रधरपुर के विशेषज्ञों ने किया ऑपरेशन :

मरीज के कान के पर्दे में छेद था. इस कारण उसे चक्कर आने, कान बहने और सुनाई न देने जैसी गंभीर समस्याएं थीं. इस जटिल सर्जरी को करने के लिए गार्डनरीच (कोलकाता) के इएनटी चीफ डॉ केपी वर्मा विशेष रूप से चक्रधरपुर आये थे. उन्होंने डॉ रीति ईशा के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. महिला मरीज अब चिकित्सकों की निगरानी में है. अपनी समस्याओं से राहत मिलने पर खुशी जाहिर की है.

रेलवे अस्पताल में जल्द शुरू होगा ब्लड बैंक

सीएमएस डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल केवल रेलकर्मियों के लिए ही नहीं, बल्कि आम जनता के लिए भी प्रतिबद्ध है. आयुष्मान योजना के तहत यहां हजारों गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है. डॉ मिश्रा ने कहा कि इएनटी की समस्याओं का भी आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज होगा. उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां ””””ब्लड बैंक”””” की शुरुआत होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >