Seraikela Kharsawan News : डांगलटांड़ की धमाकेदार जीत, बड़ागुइरा को हराकर जीता 91 हजार रु का इनाम

खूंटपानी. चुरगुई में पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विधायक हुए शामिल

खरसावां.

खूंटपानी प्रखंड के चुरगुई फुटबॉल मैदान में लिटिल स्टार क्लब की ओर से पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 64 टीमों के बीच आयोजित पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में बेस्ट कोल्हान, बड़ागुइरा की टीम को हराकर जय मां लक्ष्मी डंगलटांड़ की टीम विजेता बनी. प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक दशरथ गागराई ने टीमों को पुरस्कृत किया. पहले से लेकर आठवें स्थान की टीमों को 2.56 लाख रुपये के नकद राशि देकर पुरस्कृत किया. विजेता डंगलटांड की टीम को 91 हजार, उपविजेता बड़ागुइरा की टीम को 61 हजार, तीसरे व चौथे एमएमसी शंकरपुर व रोहन एफसी की टीम को 26-26 हजार रुपये, पांचवें से आठवें स्थान वाले एसआर रुंगटा क्लब, अमृत ब्रदर्स, रांगा स्पोर्टिंग व रतनगोई एफसी की टीम को 13-13 हजार रुपये के देकर पुरस्कृत किया.

40 प्लस की प्रतियोगिता में सोलजर यूनाइटेड बने विजेता

इस दौरान 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिये भी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें सोलजर यूनाइटेड की टीम विजेती बनी. साथ ही किन्नरों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में चाईबासा किन्नर टीम को हराकर टाटा किन्नर टीम विजेता बनी. सभी को पुरस्कृत किया गया.

खेल व खिलाड़ियों का विकास हमारी प्राथमिकता : गागराई

पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियों को आगे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया. गागराई ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. खेल व खिलाड़ियों के विकास में हमेशा सहयोग करते करेंगे. गागराई ने कहा कि क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है. खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेले सफलता जरूर मिलेगी. मौके जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, सांसद प्रतिनिधि सकारी दोगों, समाजसेवी बासंती गागराई, डिंबु तियू, राहुल गोप, अशोक मुंडरी, बीरेंद्र जामुदा, सुमी सिंकु पुरती, अजीत कान्डेयांग, सिंगराय होनहागा, दिनेश हाइबुरु आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >