Seraikela News : अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक चालक की मौत, पीछे बैठा नाबालिग गंभीर

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम को हुई घटना, खरसावां निवासी घायल को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया

सरायकेला. सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर टांगरानी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं, पीछे बैठा नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे के आसपास की है. मृतक की पहचान निर्मल बानरा के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दोनों युवकों को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया. यहां चिकित्सकों में निर्मल बानरा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना में घायल नाबालिग को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग विक्रम सोय (17) खरसावां थाना अंतर्गत हरिभंजा पंचायत के पुंडीदा गांव का निवासी है. वह शुक्रवार की शाम अपने दोस्त निर्मल बानरा (22) के साथ उसकी बाइक से सरायकेला की ओर आ रहा था. इसी दौरान टांगरानी के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. मौके से फरार हो गया. घटना में निर्मल की मौत हो गयी, जबकि विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया है. थाना प्रभारी सतीश कुमार वर्णवाल ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >