सरायकेला-खरसावां: हो भाषा की दो फिल्मों के लिए हुआ कलाकारों का ऑडिशन

Seraikela Kharsawan News: खरसावां में हो भाषा की दो फिल्मों के लिए कलाकारों का ऑडिशन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: राहुल गागराई प्रोडक्शन हाउस की ओर से हो भाषा के दो फिल्मों की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी. ऐतिहासिक घटना ‘खरसावां गोलीकांड’ और सामाजिक तथ्यों पर आधारित ‘हुडिंग माई’ (परिवार की सबसे छोटी बेटी) फिल्म में अभिनय के लिए रविवार को खरसावां में कलाकारों का ऑडिशन लिया गया.

कला संस्कृति भवन में जुटे प्रतिभाशाली कलाकार 

खरसावां के कला संस्कृति भवन में आयोजित इस ऑडिशन में बड़ी संख्या में कलाकारों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया. जज के रुप में श्याम बोबोंगा, मोनिका बिरुली, लक्ष्मण मुर्मू, संजय टोप्पो, बासंती गागराई, शाहिल मुर्मू, शिव देवगम, कालिया जामुदा, नितिमा जोंको और मनोज सोय शामिल रहे. इससे पहले जमशेदपुर और चाईबासा में भी इस फिल्म के लिए कलाकारों से ऑडिशन लिया जा चुका है. इस दौरान बड़ी संख्या में कलाकार मौजूद रहे. 

70 से अधिक कलाकारों को इस फिल्म में अभियन करने का मौका मिलेगा: गागराई

ऑडिशन के बाद विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि जजों द्वारा चयनित करीब 70 से अधिक कलाकारों को इस फिल्म में अभियन करने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि इन फिल्मों के जरिए इतिहास को संजोने और प्रतिभा को मंच देने की कोशिश की जा रही है. विधायक दशरथ गागराई ने बताया कि खरसावां गोलीकांड का इतिहास भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे फिल्म के जरिए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाएगा. अगले माह से फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी.  

फिल्म से क्षेत्रीय सिनेमा को मिलेगा बढ़ावा

सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कलाकारों को प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि इन फिल्मों के जरिए क्षेत्रीय सिनेमा को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है. स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलने से उनकी प्रतिभा को मंच मिलेगा और क्षेत्रीय फिल्म उद्योग को भी मजबूती मिलेगी. 

विधायक दशरथ गागराई निभाएंगे अहम किरदार

खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई इस फिल्म में ग्राम मुंडा की भूमिका में नजर आएंगे. वे पहले भी हो भाषा की कई फिल्मों और एलबम में अभिनय कर चुके हैं. राजनीति के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के लिए फिल्मों का माध्यम अपनाना उनकी खास पहचान बन चुका है.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >