खरसावां: पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को खरसावां और हरिभंजा में आयोजित भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए. उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं के साथ रथयात्रा में भाग लिया.
महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन को बताया सौभाग्य का अवसर
इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि उन्हें प्रत्येक वर्ष रथयात्रा में शामिल होने का सौभाग्य मिलता है और पूरे वर्ष महाप्रभु के रथारूढ़ स्वरूप के दर्शन का इंतजार रहता है. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे तथा राज्य और देश में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम रहे.
