सरायकेला के राजनगर में ड्रंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई तेज, नशे में वाहन चला रहे दो चालक धराए

सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. राजनगर थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में दो चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के खिलाफ सख्त लहजा अपनाया है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर चल रहा विशेष अभियान. ब्रेथ एनालाइजर जांच में दो चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले. शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई. शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट सरायकेला-खरसावां. जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को राजनगर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान दो चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा-185 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया. यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई. इस दौरान वाहन संख्या OD29F9041 के चालक अक्षय कुमार कांडी तथा वाहन संख्या OD09AF2899 के चालक संजय महतो का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया. जांच में दोनों चालकों के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन चालक को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे मामलों में लगातार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. यातायात थाना ने आम लोगों से अपील की है कि शराब या किसी भी प्रकार का नशा करने के बाद वाहन नहीं चलाएं. यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें. पुलिस ने कहा कि एक जिम्मेदार निर्णय कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachindra Das

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >