क्षेत्र में खुशहाली की कामना

नवकुंज में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत ने की चांडिल : कांग्रेस के रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय मंगलवार की शाम कुकडु प्रखंड के जारगो महादेवबेडा में चल रहे नवकुंज महोत्सव में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने महादेवबेड़ा स्थित भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया और सभी नौ कुंजों में जाकर क्षेत्र के खुशहाली […]

नवकुंज में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत ने की

चांडिल : कांग्रेस के रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय मंगलवार की शाम कुकडु प्रखंड के जारगो महादेवबेडा में चल रहे नवकुंज महोत्सव में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने महादेवबेड़ा स्थित भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया और सभी नौ कुंजों में जाकर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों को अपने धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि रखना चाहिए. नव कुंज में सांसद सुबोधकांत सहाय के साथ उपस्थित जिला परिषद के उपाध्यक्ष देवाशीष राय ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से आत्मा की पवित्रता बनी रहती है. नवकुंज का आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य माधव सिंह मानकी, जिला परिषद सदस्य दलगोविंद सिंह मुंडा समेत कई कांग्रेसी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >