पेड न्यूज पर रहेगी नजर : उपायुक्त

जिला समाहरणालय में लोकसभा चुनाव की तैयारी की लेकर हुई समीक्षा सरायकेला : जिला समाहरणालय में उपायुक्त हंसराज सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों को लेकर अधिकारियों संग बैठक किया. बैठक में उपायुक्त ने जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ जो चिन्हित किये […]

जिला समाहरणालय में लोकसभा चुनाव की तैयारी की लेकर हुई समीक्षा

सरायकेला : जिला समाहरणालय में उपायुक्त हंसराज सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों को लेकर अधिकारियों संग बैठक किया. बैठक में उपायुक्त ने जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ जो चिन्हित किये गये हैं उसकी जानकारी हासिल किया. बैठक में वैसे बूथ जहां पूर्व के चुनाव में वोट बहिष्कार हुआ है उसकी भी समीक्षा किया गया.

बैठक में उपायुक्त ने कहा की लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर व्यापक सुरक्षा उपलब्ध कराया जायेगा ताकि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराया जा सके.

प्रशासन की रहेगी नजर

चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार प्रसार के लिए जहां तरह तरह के हथकंडे अपनाएं जाते हैं. वहीं जिला प्रशासन पेड न्यूज पर पैनी नजर रखेगी. जिला प्रशासन द्वारा मीडिया प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, केबल ऑपरेटर के अलावे अन्य मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार के लिए वैसे पेड न्यूज जिस पर चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है उस पर खास नजर रखेगी ताकि आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो सके .

इस संबंध में जिला समाहरणालय में उपायुक्त हंसराज सिंह ने बैठक कर आदर्श आचार संहिता लगने के बाद मीडिया में आये न्यूज की समीक्षा किया गया जिसमें एक भी पेड न्यूज नहीं पाये गये. बैठक में उपायुक्त ने इससे सख्ती से पालन करते हुए नजर रखने का निर्देश दिया.

बैठक में एसपी मदन मोहन लाल, मेसो पदाधिकारी भीष्म सिंह, एसडीओ चांडिल मंजुनाथ भजंत्री, एसडीओ सरायकेला चंद्रभुषण सिंह, डीपीआरओ सुनील कुमार सिंह के अलावे कई अन्य उपस्थित थे.

जागरूकता अभियान चला

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को सरायकेला शहरी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत स्थानीय गैरेज चौक, पुराना बस स्टैंड , इंदट्रांडी सहित अन्य चौक चौराहों में जागरूकता अभियान चलाया . इस दौरान मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. अभियान डीडी चटर्जी के नेतृत्व में किया गया. इसके अलावे महिला सामाख्या के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >