बीएसएनएल टावर से चोरी करते हुए तीन गिरफ्तार

नीमडीह : थाना क्षेत्र के दलमा तराई क्षेत्र में स्थित बाघाडीह गांव के पास बीएसएनएल टावर से समान चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने जमशेदपुर के बारीडीह निवासी रंजीत गुप्ता, विकास सिंह व पिंटू सिंह को चालियमा पुलिस पिकेड के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने […]

नीमडीह : थाना क्षेत्र के दलमा तराई क्षेत्र में स्थित बाघाडीह गांव के पास बीएसएनएल टावर से समान चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने जमशेदपुर के बारीडीह निवासी रंजीत गुप्ता, विकास सिंह व पिंटू सिंह को चालियमा पुलिस पिकेड के हवाले कर दिया.

घटना के संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब ढ़ाई बजे उक्त तीनों चोर टावर के गेटमेन को मिस्त्री बताकर अंदर घुसे. फिर टावर से समान खोलकर इंडिगो कार संख्या जेएच 05 एएन 1588 में रख रहे थे. समान रखने की आवाज से बगल के ग्रामीण जग गये और संदेह के आधार पर चोर कहकर चिल्लाने लगे. ग्रामीण की आवाज सुनकर दो लोग कार लेकर भाग गये. जबकि विकास सिंह नीचे गिर गया. जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर चालियमा पुलिस पिकेड को सौंप दिया.

चालियमा पुलिस पिकेड ने तत्काल नीमडीह थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह को जानकारी दिया. नीमडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंडिगो कार को दबोच लिया एवं टावर में खुला हुआ लाखों रुपये की समान भी बरामद कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >