स्कूल का प्लास्टर गिरा, छात्र घायल

गम्हरिया प्रखंड-2 अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के जजर्र भवन में घटी घटना सीनी/कोलाबिरा : गम्हरिया प्रखंड-2 अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शोभापुर में सोमवार को स्कूल का प्लास्टर गिर जाने से रोथो हांसदा नामक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे शिक्षकों ने कोलाबीरा स्थित अस्पताल में इलाज कराया गया. सात वर्षीय रोथो दूसरी कक्षा का छात्र […]

गम्हरिया प्रखंड-2 अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के जजर्र भवन में घटी घटना

सीनी/कोलाबिरा : गम्हरिया प्रखंड-2 अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शोभापुर में सोमवार को स्कूल का प्लास्टर गिर जाने से रोथो हांसदा नामक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे शिक्षकों ने कोलाबीरा स्थित अस्पताल में इलाज कराया गया. सात वर्षीय रोथो दूसरी कक्षा का छात्र है. घटना सुबह करीब सवा 11 बजे की है. स्कूल के प्रधानाध्यापक हलधर महतो ने बताया कि ठंड लगने की वजह से सभी छात्रों को स्कूल के बरामदा में पढ़ाया जा रहा था.

इस बीच अचानक छत का प्लास्टर रोथो के सिर पर गिर गया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया.

आनन-फानन में रोथो के पिता सोमाय हांसदा व शिक्षकों ने उसे कोलाबीरा अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया. घटना की सूचना पाकर पहुंचे भाजयुमो शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक चंदन महतो ने घटना की जानकारी ली. साथ ही जजर्र भवन को बदलने की मांग विभागीय अधिकारियों से करने की बात कही.

घटना के बाद स्कूल में दी गयी छुट्टी : सवा 11 बजे उक्त घटना के घटने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गयी. इस बीच अन्य बच्चे इधर-उधर भागने लगे. वहीं दोनों शिक्षक घायल छात्र को लेकर अस्पताल चले गये. इसको देखते हुए स्कूल में छुट्टी दे दी गयी.

जान हथेली में रख बच्चे करते हैं शिक्षा ग्रहण : जिस भवन में बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. वह पूरी तरह जजर्र हो चुका है. इसकी वजह से छात्र जान हथेली में रखकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है. इधर विभागीय अधिकारियों द्वारा स्कूल के सदस्यों के साथ बैठक कर जजर्र हो चुकी भवन में बच्चों को पढ़ाने से मना किया गया है. इसके बावजूद बच्चों को उसी जजर्र भवन में पढ़ाया जा रहा है.

जमीन विवाद की वजह से नहीं बन रहा नया भवन : प्रधानाध्यापक हलधर महतो ने बताया कि उक्त स्कूल की स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी. उस वक्त एक ग्रामीण द्वारा स्कूल भवन बनाने को लेकर अपनी जमीन दान में दी गयी थी. हालांकि स्कूल प्रबंधन के पास किसी प्रकार का कागजात नहीं होने की वजह से भू स्वामी के अन्य परिजन नया स्कूल भवन निर्माण का विरोध कर रहे है.

डेढ़ वर्ष पूर्व 5.40 लाख की गयी है आवंटित : इस संबंध में बीइइओ सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उक्त स्कूल को तीन नये भवन निर्माण के लिए 5.40 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं, लेकिन जमीन विवाद की वजह से स्कूल भवन नहीं बन पाया है.

कीचन में होगी पढ़ाई : एचएम श्री महतो ने बताया कि भवन जजर्र हो जाने व अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की वजह से मंगलवार से छात्रों को कीचन वाले कमरे में शिक्षा देने का निर्णय लिया गया.

स्थानीय मुखिया भी पहुंचे :स्थानीय मुंडाटांड पंचायत के मुखिया दशरथ महाली ने घायल बच्चे के माता-पिता से मिलकर बच्चे के इलाज हेतु सहयोग राशि के रूप मे 500 रु पए दिया. मुखिया ने जानकारी दिया कि यहां नये भवन निर्माण हेतु पांच लाख 40 हज़ार रुपये का आवंटन हुआ है. लेकिन भवन बनाने का का कार्य अब तक प्रारंभ नहीं किया गया है. जबकि वर्तमान विद्यालय की स्थिति काफी जर्जर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >