सरायकेला:दो बाइक की टक्कर, महिला की मौत

सरायकेला:प्रखंड कार्यालय के सामने दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी. घटना में बुरी तरह से घायल महिला बैजंती नायक की एमजीएम अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गयी. वहीं अन्य बाइक सवार मो मुस्तफा का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. दोनों को अपराह्न् तीन बजे एमजीएम अस्पताल लाया गया. […]

सरायकेला:प्रखंड कार्यालय के सामने दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी. घटना में बुरी तरह से घायल महिला बैजंती नायक की एमजीएम अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गयी. वहीं अन्य बाइक सवार मो मुस्तफा का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. दोनों को अपराह्न् तीन बजे एमजीएम अस्पताल लाया गया. जानकारी के मुताबिक सरायकेला के बालूपोशी गांव निवासी रवि नायक की पत्नी बैजंती नायक अपने बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर ब्लॉक ऑफिस तरफ जा रही थी. इसी बीच एक अन्य बाइक सवार ने ठोकर मारी. दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. अस्पताल में चिकित्सक ने महिला बैजंती को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >