सरायकेला : शहरी क्षेत्र के गरीबों के लिए आइएचएसडीपी योजना के तहत आवास निर्माण हेतु द्वितीय किस्त के रूप में 41 लाख रुपये की स्वीकृति दिया गया है और जल्द ही इससे लाभूकों के बीच वितरण करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है.
उक्त जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणीमा सिंहदेव ने दी. उन्होंने कहा कि आइएचएसडीपी योजना नगर विकास विभाग की काफी महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराना है.उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व सरकार द्वारा स्लम एरिया डेवलपमेंट के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति दिया गया था.
परंतु चंद जनप्रतिनिधियोंअपने निजी स्वार्थ के कारण योजना को अधर में लटकाना चाहते हैं और बिना कारण के लोगों को बरगला कर विरोध कर रहे हैं ताकि राशि सेरेंडर हो जाय. सिंहदेव ने कहा कि कुछ लाभुकों को आवास निर्माण का द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं हुआ है. इसका कारण आवश्यक जमीन का उपलब्ध नहीं होना है. इसके लिए नगर पंचायत की और से कम से कम जमीन पर कैसे आवास का निर्माण हो सके.इसके लिए विभाग प्रयासरत है.
