10.37 करोड़ का बंटा ऋण

677 लाभुकों के बीच ऋण का हुआ वितरण सरायकेला : स्थानीय सामुदायिक भवन में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जिला स्तरीय लोन मेला का आयोजन किया गया. मेला में मुख्य रूप से डीडीसी संग्राम सिंह बेसरा उपस्थित थे. लोन मेला में 677 लाभुकों के बीच 10.77 करोड़ का लोन वितरण किया गया. मेला को संबोधित करते […]

677 लाभुकों के बीच ऋण का हुआ वितरण

सरायकेला : स्थानीय सामुदायिक भवन में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जिला स्तरीय लोन मेला का आयोजन किया गया. मेला में मुख्य रूप से डीडीसी संग्राम सिंह बेसरा उपस्थित थे. लोन मेला में 677 लाभुकों के बीच 10.77 करोड़ का लोन वितरण किया गया. मेला को संबोधित करते हुए संग्राम सिंह ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका है.

बेरोजगार बैंक से जुड़ें और ऋण प्राप्त करें. शिविर के आंचलिक प्रबंधक दुर्गा प्रसाद मिश्र ने कहा की बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत बैंक द्वारा ऋण प्रदान किया जाता है ताकि बेरोजगार इससे जुड़ कर आत्मनिर्भर बन सकें.शिविर में पीएमइजीपी के तहत 4 लाभुकों व 35 ट्रेक्टर का भी वितरण किया गया. ऋण मेला में एलडीएम आर के सिन्हा के अलावे जिला के 24 बैंक शाखा के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >