माघ सप्तमी पर सैकड़ों ने लगायी आस्था की डूबकी

खरसावां: गुरुवार को पवित्र माघ सप्तमी के मौके पर सरायकेला खरसावां जिला में कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ब्रम्ह मुहुर्त पर सूर्योदय से पूर्व नदी, तालाब, सरावरों में अलग घाटों पर आस्था की डूबकी लगायी एवं पवित्र स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की. मंदिरों में पूजा […]

खरसावां: गुरुवार को पवित्र माघ सप्तमी के मौके पर सरायकेला खरसावां जिला में कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ब्रम्ह मुहुर्त पर सूर्योदय से पूर्व नदी, तालाब, सरावरों में अलग घाटों पर आस्था की डूबकी लगायी एवं पवित्र स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की. मंदिरों में पूजा अर्चना के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

विशेष कर श्रीकृष्ण मंदिर, जगन्नाथ मंदिर व हरि मंदिर में भक्तों का समागम देखा गया. जरुरत मंदों में दान किया गया. अधिकांश घरों में तुलसी मंडप के पास जल अर्पण किया गया. उल्लेखनीय है कि हिंदु धर्म शास्त्र में कार्तिक माह को काफी पवित्र माह माना जाता है. दूसरी ओर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग जगन्नाथ पुरी जा कर कोणार्क मंदिर के तट पर स्थित बंगाल की खाड़ी के चंद्रभागा बीच पर स्नान किया तथा प्रभु जगन्नाथ की पूजा अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >