छऊ गुरु पाणु उस्ताद का निधन

सरायकेला : सरायकेला के छऊ कलाकार गौरी शंकर महाराणा उर्फ पाणु उस्ताद का रविवार को अहले सुबह निधन हो गया. वे लगभग 82 वर्ष के थे. विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर सरायकेला में शोक की लहर दौड़ गयी. छऊ के प्रति उनके लगाव को देखते हुए कलाकार उन्हें पाणु […]

सरायकेला : सरायकेला के छऊ कलाकार गौरी शंकर महाराणा उर्फ पाणु उस्ताद का रविवार को अहले सुबह निधन हो गया. वे लगभग 82 वर्ष के थे. विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर सरायकेला में शोक की लहर दौड़ गयी. छऊ के प्रति उनके लगाव को देखते हुए कलाकार उन्हें पाणु उस्ताद के नाम से बुलाते थे. वह तीन बेटों व दो बेटियों का भरापूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गये हैं.

उनके निधन पर सरायकेला के विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है. स्व पाणु के पार्थिव शरीर का स्थानीय खरकई नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >