दुर्गम गांवों में पहुंचेगा चलंत चिकित्सा वाहन

चांडिल : सुदूरवर्ती गांवों के ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत चलंत चिकित्सा वाहन प्रतिदिन विभिन्न गांवों में पहुंचेगी. बुधवार को चांडिल प्रखंड मुख्यालय में जिला परिषद के उपाध्यक्ष देवाशीष राय, अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र गागराई, चलंत चिकित्सा वाहन के संचालक विजय कुमार रवानी, […]

चांडिल : सुदूरवर्ती गांवों के ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत चलंत चिकित्सा वाहन प्रतिदिन विभिन्न गांवों में पहुंचेगी. बुधवार को चांडिल प्रखंड मुख्यालय में जिला परिषद के उपाध्यक्ष देवाशीष राय, अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र गागराई, चलंत चिकित्सा वाहन के संचालक विजय कुमार रवानी, चिकित्सक डा ऐश्वर्या चौधरी आदि की बैठक हुई.

बैठक में जिप उपाध्यक्ष ने चिकित्सा वाहन को निर्धारित तिथि को निर्धारित गांव में पहुंचाकर ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. मौके पर वाहन के संचालक विजय कुमार रवानी ने कहा कि एक फरवरी से चिकित्सा वाहन निश्चित तिथि को निर्धारित गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायेगा. उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल और ईचागढ का कार्यभार दिया गया है.

जिप उपाध्यक्ष ने उठाया था मामला: सरायकेला खरसवां के जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय ने चल चिकित्सा वाहन से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिलने का मामला विभिन्न बैठकों में उठाया था. श्री राय ने कहा कि ग्रामीणों से जुडे कल्याणकारी योजनाओं पर किसी प्रकार का कोताही नहीं बरतना चाहिए. दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकार के योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए. उनके मांग पर जांच का आदेश निर्गत किया गया था. चल चिकित्सा वाहन का बना है रुट चार्ट बन गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >