बीओआइ ने 30 पंचायतों में व्यापार प्रतिनिधि किया नियुक्त
सरायकेला : सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के किसानों व लोगों को अब बैंकिंग सुविधा के लिए शहर आना नहीं पड़ेगा. अब उन्हें घर बैठे ही बैंकों के तमाम बैंकिंग सुविधा प्राप्त होगी. इसके लिए जिला के अग्रणी बैंक बीओआइ द्वारा जिला के 30 पंचायतों में अपना व्यापार प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है.
प्रतिनिधि गांव में पहुंच कर किसानों को बैंकिंग की तमाम सुविधा जैसे राशी जमा करने से लेकर निकासी करने तक की सुविधा देंगे. इस संबंध में स्थानीय आत्मा भवन में बैंक द्वारा चयनित 30 व्यापार प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त के एन झा उपस्थित थे. उन्होंने कहा की आम लोगों को बैंक से जोड़ने में ये व्यापार प्रतिनिधि काफी सहायक साबित होंगे.
आप लोगों का विश्वास जीत कर उन्हें बैंक से जोड़े और बैंक के तमाम लाभ प्रदान करें. प्रशिक्षण में एलडीएम आरके सिन्हा ने उन प्रतिनिधियों को खाता खोलने से लेकर पैसा जमा करने सहित अन्य जानकारी दिया. मौके पर आंचलिक प्रबंधक दुर्गा प्रसाद मिश्र, प्रशांत कुमार दुबे, प्रणव डे, आइ 25 के टेक्निीशियन संतोष कुमार के अलावे कई अन्य उपस्थित थे.
