खेल के क्षेत्र में काफी उर्वर है जिला

सरायकेला : खेल के क्षेत्र में सरायकेला-खरसावां जिले में काफी संभावनाएं हैं. यहां की भूमि काफी उर्वर है. बस खेल प्रतिभाओं को मंच देने की जरूरत है. उक्त बातें स्थानीय बिरसा स्टेडियम में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता अजरुन मुंडा ने कही. सरायकेला-खरसावां को राज्य की सांस्कृतिक विरासत […]

सरायकेला : खेल के क्षेत्र में सरायकेला-खरसावां जिले में काफी संभावनाएं हैं. यहां की भूमि काफी उर्वर है. बस खेल प्रतिभाओं को मंच देने की जरूरत है. उक्त बातें स्थानीय बिरसा स्टेडियम में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता अजरुन मुंडा ने कही.

सरायकेला-खरसावां को राज्य की सांस्कृतिक विरासत का केंद्र करार देते हुए कहा कि जिला में सरायकेला, खरसावां व मानभूम तीन शैली के छऊ नृत्यों का समागम है. छऊ के कारण यह जिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है. वह दिन भी दूर नहीं जब यह जिला खिलाड़ियों का केंद्र बन जायेगा.यहां के खिलाड़ी देश- दुनिया में राज्य व जिला का नाम रोशन करेंगे.

श्री मुंडा ने कहा कि जिला के कुछ खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. श्री मुंडा ने जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि डीएसए काफी सरल व सस्ते तरीके से खेल का आयोजन करता है, इस लिए काफी संख्या में खेल प्रेमी यहां पहुंचते हैं.

यहां हर वर्ष 20 जनवरी को खेल का आयोजन होगा. कार्यक्रम में उपायुक्त केएन झा, एडीसी सीके सिंह, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पूर्णिमा महतो, पद्मश्री अवार्डी चाल्र्स बोरोमियो, पूर्व कप्तान टी विजय कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >