छऊ सीखने जिला पहुंचे सिक्किम के 22 कलाकार

सरायकेला : नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा व थियेटर टर्मिनेटर सिक्किम के 22 सदस्यीय कलाकार छऊ सीखने सरायकेला आये हुए हैं. उमेश थापा व उमेश राय के नेतृत्व में ये कलाकार 20 दिसंबर तक राजकीय छऊ कला केंद्र सरायकेला में रह कर छऊ की बारीकियों से रू-ब-रू होंगे. कलाकार राजकीय छऊ कला केंद्र के निदेशक तपन […]

सरायकेला : नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा व थियेटर टर्मिनेटर सिक्किम के 22 सदस्यीय कलाकार छऊ सीखने सरायकेला आये हुए हैं. उमेश थापा व उमेश राय के नेतृत्व में ये कलाकार 20 दिसंबर तक राजकीय छऊ कला केंद्र सरायकेला में रह कर छऊ की बारीकियों से रू-ब-रू होंगे.

कलाकार राजकीय छऊ कला केंद्र के निदेशक तपन पट्टनायक के निर्देशन में छऊ सीखेंगे. ये कलाकार सिर्फ सरायकेला ही नहीं, बल्कि मानभूम व खरसावां शैली की छऊ भी सीखेंगे. इस संबंध में कला केंद्र के तपन पट्टनायक ने बताया की इन कलाकारों में सिक्किम के अलावा मध्यप्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों के भी युवक शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >