40 कर्मचारियों से भरी बस पलटी, कई घायल

चांडिल : चौका थाना के निकट एनएच-33 पर सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बस पलटने से करीब 20 कर्मचारी घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बस (संख्या जेएच 05 एएच 1455) चौका के निकट खुंटी स्थित नर्सिग इस्पात कंपनी से कर्मचारियों को लेकर जमशेदपुर जा रही थी. बस पर करीब 40 कर्मचारी सवार […]

चांडिल : चौका थाना के निकट एनएच-33 पर सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बस पलटने से करीब 20 कर्मचारी घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बस (संख्या जेएच 05 एएच 1455) चौका के निकट खुंटी स्थित नर्सिग इस्पात कंपनी से कर्मचारियों को लेकर जमशेदपुर जा रही थी.

बस पर करीब 40 कर्मचारी सवार थे. घटना के संबंध में बस के खलासी दिनेश महतो ने बताया कि चौका थाना पहुंचने से पहले ही अचानक बस दाहिने की ओर मुड़ी और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गयी. इस दुर्घटना में कंपनी के कई कर्मचारियों को चोट लगी है. चौका पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >