चांडिल : ईचागढ़ की बीडीओ अनुराधा कुमारी ने बुधवार को डायरिया प्रभावित पहाड़मुडी पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. पंचायत के मुखिया विपिन सिंह मुंडा के साथ गांव पहुंची बीडीओ ने सड़क की खस्ताहाल देख कर ग्रामीणों से उक्त सड़क को पीसीसी बनाने के लिए तत्काल आवेदन देने का आग्रह किया.
उन्होंने डायरिया से बचाव के लिए साफ–सफाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह भी किया. मौकेपर मुखिया श्री सिंह ने गांव के सड़क को दुरुस्त कराने और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने की मांग की.
