अदालत में प्रस्तुत कर राजमनी देवी को भेजा जेल

जादूगोड़ा : सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये लेकर फरार यूसिलकर्मी कमल कुमार सिंह की मां राजमनी देवी को जेल भेज दिया गया. सोमवार को वीरेंद्र कुमार तिवारी की फास्ट ट्रैक अदालत में राजमनी देवी को प्रस्तुत किया गया. सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया. गौरतलब हो कि चास (बोकारो) निवासी अजीत प्रताप सिंह […]

जादूगोड़ा : सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये लेकर फरार यूसिलकर्मी कमल कुमार सिंह की मां राजमनी देवी को जेल भेज दिया गया. सोमवार को वीरेंद्र कुमार तिवारी की फास्ट ट्रैक अदालत में राजमनी देवी को प्रस्तुत किया गया. सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

गौरतलब हो कि चास (बोकारो) निवासी अजीत प्रताप सिंह ने चास थाना में कमल कुमार सिंह व राजमनी देवी के खिलाफ एक अक्तूबर 2013 को मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने राजमनी देवी को धर्मडीह (इचड़ा) स्थित आवास से चास पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया था. सोमवार 28 अक्तूबर को उन्हें फास्ट ट्रैक अदालत में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >