नीमडीह : न्यू आदर्श ब्वायज क्लब सोनाडुंगरी झिमड़ी द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नीमडीह, कुकड़ु, चांडिल, पश्चिम बंगाल आदि स्थानों से सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य साधुचरण महतो ने कहा कि रावण दहन सामाजिक बुराइयों के नाश का प्रतीक है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक को अपने मौलिक अधिकार के प्रति जागरूक होना होगा. इस प्रजातांत्रिक देश में जनता के वोट से जनता के कार्य के लिए जनप्रतिनिधि का चयन होता है, लेकिन दुर्भाग्य है कि विछले 25 वर्षो से ईचागढ़ के जनप्रतिनिधि यहां की जनता को ठगते आये हैं. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विस क्षेत्र में एक भी पक्की सड़क पैदल चलने लायक नहीं है.
विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता धरनी सिंह मुंडा ने कहा कि रावण दहन के मौके पर लोगों को सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लेने की जरूरत है. मौके पर भाजपा के जिला मंत्री बलराम महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष खुदी सिंह सरदार, मदन सिंह के अलावा क्लब के अध्यक्ष पद्मलोचन बासियर, सचिव बलराम महतो, उपाध्यक्ष संतोष महतो व सतीश मुदी, सह सचिव भगत सिंह मुंडा व गुरुचरण सिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष अरुण माछुआ, दीपक देव महतो, श्याम चांद मांझी, भरत महतो, सुधीर महतो, युवराज महतो, कैलाश प्रमाणिक, लाकड़ी के ग्राम प्रधान रंजीत टुडू, गणोश महतो, कंचन सिंह, पद्मलोचन सिंह, दिगंबर सिंह, निपेन महतो आदि उपस्थित थे.
झूमर में झूमे ग्रामीण
इस अवसर पर ओड़िशा की सुलोचना देवी झूमर संप्रदाय द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का ग्रामीणों ने खूब लुत्फ उठाया. कार्यक्रम में क्षेत्रीय फिल्मी गायिका बिंदू, रेखा, अमूल्य महतो ने अपनी आवाज से सबका मनमोह लिया. क्षेत्रीय फिल्मी नायिका पिंकी, झुमरी, एमी व चंपा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया.
