बारिश के बीच खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सरायकेला में 23वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप संपन्न हुई। बारिश के बावजूद खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

सरायकेला : सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में सोमवार को 23वां जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बताया - प्रतियोगिता में जिले भर से आए 280 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें 160 बालक और 120 बालिकाएं शामिल थीं. दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने के बावजूद खिलाड़ियों में गजब का जोश देखने को मिला और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

सभी खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में दौड़ और ट्रायथलॉन स्पर्धाएं आयोजित की गईं. सभी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शोभा महतो ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान विभिन्न खिलाड़ियों के कोच व मैनेजर को भी पुरस्कृत किया गया.

ये रहे विजेता

प्रतियोगिता के अंडर-16 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आकाश डोगरा प्रथम, अगस्त सोय द्वितीय और बिस्वजीत महतो तृतीय रहे. 600 मीटर दौड़ में अगस्त सोय ने प्रथम, रोशन कुमार ने द्वितीय और हिमांशु राय ने तृतीय स्थान हासिल किया. अंडर-16 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में नेहा कुनाल प्रथम, अनीशा जोंको द्वितीय और नमिता हेंब्रम तृतीय रहीं. ट्रायथलॉन ग्रुप ए बालिका वर्ग में हेमा कुमारी प्रथम, श्रुति जामुदा द्वितीय और अनुष्का जायसवाल तृतीय रहीं. ग्रुप बी में शेरोन पूर्ति प्रथम, हीरा मणि द्वितीय और अनामिका महतो तृतीय तथा ग्रुप सी में रेशमा मुर्मू प्रथम, कुमारी आस्था राय द्वितीय और श्रुति कुमारी तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं.

अंडर-18 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम

अंडर-18 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदित्य सिंह प्रथम, सुमित हेंब्रम द्वितीय और करुणाकर तृतीय रहे. अंडर-18 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नमिता हेंब्रम प्रथम, गगनदीप कौर द्वितीय और संगीता हांसदा तृतीय रहीं. वहीं, अंडर-20 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सन्नी मुर्मू ने प्रथम, सन्नी तिवारी ने द्वितीय और पंकज बानरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब केपीएस गम्हरिया ने अपने नाम किया. वहीं, विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया रनर्स अप रहा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में तकनीकी पदाधिकारियों कोषाध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह, करमु मंडल, नित्यानंद महतो, अमूल दुबराज, विष्णु उरांव, लखन सरदार, प्रधान हांसदा की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dheeraj Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >