सरायकेला : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद

सरायकेला : नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी महेंद्र महतो (54) को जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय कुमार की अदालत ने भादवि की धारा 376(2) व पोक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये आर्थिक दंड की सजा सुनायी है. आर्थिक दंड नहीं देने पर अतिरिक्त तीन माह कारावास की […]

सरायकेला : नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी महेंद्र महतो (54) को जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय कुमार की अदालत ने भादवि की धारा 376(2) व पोक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये आर्थिक दंड की सजा सुनायी है. आर्थिक दंड नहीं देने पर अतिरिक्त तीन माह कारावास की सजा सुनायी है. मामला जुलाई 2016 का है. मामले में संबंधित स्कूल की वार्डेन ने चौका थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >