बूथों का लोकेशन तैयार करने का दिया निर्देश

सरायकेला : आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन अभी से चुनाव तैयारी में लग गया है. इसी कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी सीबी सिंह ने प्रखंड के बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी संग बैठक कर चुनाव तैयारी की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने अनुमंडल में कितने संवेदन शील व अतिसंवेदनशील बूथ है, इसकी जानकारी […]

सरायकेला : आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन अभी से चुनाव तैयारी में लग गया है. इसी कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी सीबी सिंह ने प्रखंड के बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी संग बैठक कर चुनाव तैयारी की समीक्षा की.

बैठक में उन्होंने अनुमंडल में कितने संवेदन शील व अतिसंवेदनशील बूथ है, इसकी जानकारी हासिल करते हुए बूथों में उपलब्ध संसाधन व बूथों का लोकेशन तैयार करने का निर्देश दिया.

बैठक में एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल में दो विधानसभा सरायकेला व खरसावां हैं. दोनों विधानसभा में कितने संवेदनशील व कितने अतिसंवेदनशील बूथ है, इसकी जानकारी प्राप्त कर रिपोर्ट करें. मौके पर बीडीओ सरायकेला पूनम अनामिका नाग, सीओ विनय तिग्गा, थाना प्रभारी विनोद कुमार के अलावे कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >