खरसावां : श्री सीमेंट ने साढ़े पांच सौ बच्चों के बीच बांटा स्कूल बैग

शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां श्री सीमेंट लिमिटेड ने खरसावां के बुरुडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया. सीएसआर के तहत स्कूल के करीब साढ़े पांच सौ छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया. स्कूल परिसर में आयोजित सादा समारोह में कंपनी के एवीपी (प्रोजेक्ट) प्रफुल्ल […]

शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां

श्री सीमेंट लिमिटेड ने खरसावां के बुरुडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया. सीएसआर के तहत स्कूल के करीब साढ़े पांच सौ छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया. स्कूल परिसर में आयोजित सादा समारोह में कंपनी के एवीपी (प्रोजेक्ट) प्रफुल्ल शर्मा, डजीएम आरके सिंह, प्रबंधक बीके त्रिपाठी, बुरुडीह पंचायत के मुखिया राजाराम पुर्ती व वार्ड सदस्य रुबी महतो के हाथों स्कूल बैग का वितरण किया गया.

मौके पर कंपनी के डीजीएम आरके सिंह ने कहा कि कंपनी सीमेंट के उत्पादन के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों को भी पूरा करेगी. इसी के तहत स्कूली बच्चों के बीच बैग का वितरण किया जा रहा है. क्षेत्र के प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जायेगा. क्षेत्र के विकास में श्री सीमेंट कदम से कदम मिला कर कार्य करेगी.

एवीपी (प्रोजेक्ट) प्रफुल्ल शर्मा ने कहा कि अपने सामाजिक दायित्व के तहत बुरुडीह में कंपनी की ओर से महिलाओं के लिए सीलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है. इस केंद्र में महिलाएं सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार से जुड़ सकेंगी. इसके अलावे हांसदा में एक और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना है.

प्रबंधक बीके त्रिपाठी ने कहा कि सिमला व बुरुडीह पंचायत के जरुरतमंद लोगों में 300-300 कंबल का वितरण किया जायेगा. छात्रों के लिए कोचिंग की भी व्यवस्था की जायेगी. मौके पर बासुदेव पाल, प्रकाश पति, माधव पति, स्कील के प्रधान शिक्षक नरेंद्र महतो, शिक्षक शैलेश कुमार तिवारी समेत गांव के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >