महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार, टेंपो जब्त

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 33 गांव फदलोगोड़ा के समीप सोमवार को चांडिल पुलिस व उड़न दस्ता के टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जेएच05 क्यू 5276 टेंपो में लदा 175 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त कर लिया. उक्त विषय की जानकारी संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर चांडिल अनुमंडल पुलिस […]

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 33 गांव फदलोगोड़ा के समीप सोमवार को चांडिल पुलिस व उड़न दस्ता के टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जेएच05 क्यू 5276 टेंपो में लदा 175 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त कर लिया. उक्त विषय की जानकारी संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमल कुमार ने बताया कि आसनबनी पहाड़ किनारे से देशी महुआ शराब जमशेदपुर ले जाया जा रहा था.

इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज गुप्ता व उड़न दस्ता टीम ने फदलोगोड़ा के पास उन्हें धर दबोचा़ जिसमें गिरफ्तार टेंपो चालक मानगो उलीहीह निवासी बोदरा मजुम्दार व सहयोगी आसनवनी निवासी बिंदु मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया़ वही शराब मालिक आसनबनी निवासी बिरु गौड़ फरार है़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >