नामांकन के पहले दिन बरहरवा में अध्यक्ष पद के लिए 5 और वार्ड पार्षद के लिए 32 लोगों ने कटवायी नाजिर रसीद

वार्ड 14 से कुलदीप कुमार सहित कुल 16 प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद कटवायी.

बरहरवा

नगर पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया. हालांकि, पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 प्रत्याशियों ने अपने सगे-संबंधियों और समर्थकों के साथ काउंटर नंबर 1 में नाजिर रसीद कटवाया तथा अपनी-अपनी जीत की हुंकार भरी. जानकारी के अनुसार, बरहरवा में अध्यक्ष पद के लिए बबीता कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, अर्पिता दास, रफत निसार और मिनती सरकार ने नाजिर रसीद कटवायी जबकि वार्ड पार्षद पद के लिये कुल 32 लोगों ने नाजिर रसीद कटवायी. जिनमें काउंटर नंबर 2 में वार्ड एक से चांदनी कुमारी और निर्मला कुमारी, वार्ड दो से जितेंद्र कुमार और मो रेजाउल हक मंसूरी, वार्ड तीन से अमित कुमार, निताय सरकार, नीरज कुमार जैन, वार्ड चार में अजय कुमार गुप्ता, वार्ड पांच में डोली कुमारी, सुधांशु कुमार रजक, वार्ड छह में सबीना बीबी, सुपर्णा दास, प्रेमलता कुमारी और श्रीति दास ने नाजिर रसीद कटवायी. वहीं, काउंटर नंबर 3 में वार्ड 9 से निखत परवीन, वार्ड 10 से मो शकील परवेज, वार्ड 14 से कुलदीप कुमार सहित कुल 16 प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद कटवायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >