मामा के घर आया था 16 वर्षीय किशोर, अचानक गिरा और हो गयी मौत

तीनपहाड़ के हाथीगढ़ में मामा के घर आए 16 वर्षीय आकाश साहा की अचानक मौत हो गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया, परिवार में छाया मातम.

प्रतिनिधि, तीनपहाड़: थाना क्षेत्र के हाथीगढ़ में अपने मामा के घर आए 16 वर्षीय किशोर की अचानक मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के घोंघा थाना क्षेत्र अंतर्गत पक्की सड़क निवासी आकाश साहा (16) के रूप में हुई है. किशोर की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है.

पानी लेने घर के अंदर गया था किशोर

परिजनों के अनुसार आकाश साहा सुबह घर के बाहर बैठा हुआ था. इसी दौरान वह पानी लेने के लिए घर के अंदर गया. घर के अंदर जाते ही अचानक वह गिर पड़ा.

आकाश को गिरा देख परिजन तत्काल उसे स्थानीय क्लिनिक लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद उसे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजन आनन-फानन में आकाश को लेकर राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अस्पताल परिसर में परिजनों के रोने और चीखने की आवाज से माहौल गमगीन हो गया.

मामा के घर आया था आकाश

बताया गया कि आकाश साहा बिहार के भागलपुर जिले के घोंघा क्षेत्र के पक्की सड़क का रहने वाला था. वह कुछ समय के लिए तीनपहाड़ के हाथीगढ़ स्थित अपने मामा जोशी शर्मा के घर आया हुआ था.

अचानक 16 वर्षीय किशोर की मौत से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं.

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. किशोर की अचानक हुई मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >