मधुमक्खी पालन कर आत्मनिर्भर बना एक मजदूर, अब दूसरों को कर रहा प्रेरित

2012 में 10 बक्से से की थी शुरूआत, अब 100 बक्सों से कर रहा है लाखों की कमाई

पतना. जहां चाह है, वहां राह है’ इसे चरितार्थ कर दिखाया है बरहरवा के सिरासीन निवासी ज़लील शेख ज़लील कभी ईंट-भट्ठे में मजदूरी व मुंशी का काम कर अपना भरण-पोषण करता था. आज वह मधुमक्खी पालन कर अच्छी आमदनी कर रहा है. इसके साथ ही वह सात से आठ युवाओं को रोजगार भी दे रहा है. अपने मधुमक्खी पालन के आइडिया के बारे में ज़लील ने बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने किसी तरह 50 हजार रुपये की पूंजी जुटाकर मधुमक्खी पालन की शुरूआत की. इसके लिए उसने 10 बक्से खरीदे तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर पालन शुरू की. आज उनके पास 100 बक्सा है, जिससे प्राप्त शहद को बेचकर वह साल में अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं. मौसम के अनुसार वह झारखंड, बिहार व बंगाल में मधुमक्खी पालन करते हैं. वर्तमान में वह साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड अंतर्गत कोराडीह गांव के समीप मारिक बिंदु पहाड़ की तलहटी में मधुमक्खी पालन कर रहे हैं. ज़लील ने बताया कि मधुमक्खी पालन में उसे उद्यान विभाग की ओर से सहायता भी मिली. 2020 में विभाग द्वारा उन्हें 40 बक्सा प्राप्त हुआ, जिससे वे मधुमक्खी पालन को और विस्तार दे पाये. वर्तमान में वह अपने साथ सात से आठ युवाओं को काम भी दे रहे हैं. उन्हें एक मौसम में करीब 10 से 12 क्विंटल शहद प्राप्त होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.