साहिबगंज. सीएस डॉ रामदेव पासवान ने शुक्रवार की सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक सदर अस्पताल में बैठकर चिकित्सक व कर्मी की जांच की. इसमें विलंब से आने वाले सात चिकित्सक डॉ रणविजय कुमार, डॉ सचिन कुमार, डॉ सालखु चंद्र हांसदा, डॉ कुमारी स्नेहलता, डॉ देवजीत राम, डॉ शहनवाज व नौ स्वास्थ्य कर्मी की हाजिरी काट दी गयी. शो-कॉज किया है. याद हो कि एक सप्ताह पहले भी जांच के क्रम में 17 कर्मी व चिकित्सक की हाजिरी काटी गयी थी. लेकिन इन लोगों को डर नहीं हुआ. दो-तीन दिन तक तो सही चला, लेकिन फिर से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की लेटलतीफी के कारण एक बार फिर बेपटरी होने लगा है. सुबह 10 बजे तक सीएस व डॉ मुकेश कुमार द्वारा बैठकर कर्मी व चिकित्सक की हाजिरी काटने की सूचना मिलने पर कई चिकित्सक व कर्मी दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे. तब तक देर हो चुकी थी. सिविल सर्जन ने कहा कि जबतक चिकित्सक व कर्मी नहीं सुधरेंगे, तबतक जांच प्रक्रिया प्रतिदिन जारी रहेगी. इधर, जांच से सभी कर्मियों में हड़कंप मच गया.
सीएस ने सात चिकित्सक व नौ कर्मियों की काटी हाजिरी
सीएस डॉ रामदेव पासवान ने शुक्रवार की सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक सदर अस्पताल में बैठकर चिकित्सक व कर्मी की जांच की

साहिबगंज (फाइल फोटो)