इलाज की आस में पटना जा रहे सैदपुर विद्यालय के पारा शिक्षक ने रास्ते में तोड़ा दम

सैदपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पारा शिक्षक अशोक चौधरी (55) की गंभीर बीमारी से मौत हो गई. आर्थिक तंगी के कारण बेहतर इलाज न मिलने से उनकी जान चली गई. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

प्रतिनिधि, मंगलहाट : राजमहल प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर के पारा शिक्षक अशोक चौधरी (55) की गंभीर बीमारी से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर उन्हें इलाज के लिए बिहार के पटना ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. पारा शिक्षक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बच्चों को छोड़ गए हैं.

पारा शिक्षक संघ के पदाधिकारी पहुंचे घर

सूचना मिलने पर राजमहल प्रखंड पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रकाश भान राय सहित कई अन्य पारा शिक्षक मृतक के घर पहुंचे और पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे. अशोक चौधरी सैदपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर में कार्यरत थे. संघ के अध्यक्ष प्रकाश भान राय ने कहा कि पारा शिक्षक लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और पैसे के अभाव में उनका बेहतर इलाज नहीं हो पाया.

आर्थिक तंगी के बीच इलाज कराने की मजबूरी

प्रकाश भान राय ने कहा कि इलाज के अभाव में अशोक चौधरी घर पर ही जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे. सरकार से मिलने वाले मानदेय का लगभग 50 प्रतिशत लोन में चले जाने के बाद बचे 8 से 9 हजार रुपये में ही वह परिवार का भरण-पोषण और इलाज कर रहे थे. बेहतर इलाज नहीं हो पाने के कारण उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों की स्थिति बेहतर नहीं है और सरकार की ओर से शिक्षकों के लिए कोई योजना तथा स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं है. ऐसी परिस्थिति में बच्चों का भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है.

शिक्षकों ने जताया शोक

पारा शिक्षक के निधन पर अशोक सेठ, शिबू प्रमाणिक, कुमार गोविंद, दिलीप कर्मकार, कर्मवीर साह सहित कई अन्य शिक्षकों ने शोक प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >