बाढ़ प्रभावितों के लिए पुलिस की पहल, साहिबगंज के चार थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ से बेहाल लोगों के लिए साहिबगंज पुलिस ने शुरू की लंगर सेवा. चार थाना क्षेत्रों में भोजन की व्यवस्था, जरूरतमंदों को तत्काल राहत.

इमरान, साहिबगंज: गंगा में आयी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए साहिबगंज पुलिस प्रशासन ने मानवीय पहल शुरू की है. बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के चार थाना क्षेत्रों में लंगर शुरू किया गया है.

पुलिस प्रशासन की इस पहल के तहत प्रभावित लोगों को थाना परिसर में भोजन कराया जाएगा. बाढ़ के कारण कई इलाकों में लोगों के सामने भोजन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर परेशानी बनी हुई है. ऐसे में पुलिस की ओर से शुरू किया गया लंगर प्रभावित परिवारों के लिए राहत का जरिया बनेगा.

चार थाना क्षेत्रों में मिलेगा भोजन

एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर राजमहल थाना, नगर थाना, गंगा थाना और मुफस्सिल थाना परिसर में लंगर की व्यवस्था की गयी है.

पुलिस प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की गयी है कि वे अपने नजदीकी थाना परिसर में पहुंचकर लंगर में भोजन ग्रहण करें. जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचाने के लिए पुलिस स्तर से भी आवश्यक समन्वय किया जा रहा है.

एसपी बोले- आपदा में प्रभावितों के साथ खड़ा है पुलिस प्रशासन

एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की घड़ी में जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन भी प्रभावित लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है.

उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन अपने स्तर से हरसंभव सहयोग कर रहा है. लंगर शुरू करने का उद्देश्य यही है कि बाढ़ के कारण भोजन की समस्या झेल रहे लोगों को राहत मिल सके.

राहत कार्य में पुलिस की बढ़ी भूमिका

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण जिले के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के बीच पुलिस प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था शुरू किये जाने से लोगों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है.

पुलिस प्रशासन ने प्रभावित लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ के दौरान प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को सूचना दें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >