संवाददाता, साहिबगंज: जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं के लिए विभिन्न स्थानों पर बाढ़ राहत एवं आश्रय शिविर स्थापित किये हैं. प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर बने राहत शिविरों में चले जाएं.
घर जलमग्न है तो तुरंत राहत शिविर पहुंचें
जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति का घर जलमग्न हो गया है अथवा घर में रहना सुरक्षित नहीं है, तो वह बिना किसी भय या संकोच के अपने परिवार के साथ निकटतम बाढ़ राहत शिविर में चला जाए.
प्रशासन की ओर से राहत शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है. लोगों से अपील की गयी है कि बाढ़ की स्थिति को हल्के में न लें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
Evacuation की जरूरत हो तो प्रशासन से लें मदद
जिला प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने यानी Evacuation की आवश्यकता हो, तो प्रभावित नागरिक सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष अथवा पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें, ताकि समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके.
सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
बाढ़ की स्थिति के बीच जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रख रहा है. नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राहत और आश्रय शिविर तैयार किये गये हैं.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलमग्न क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न रहें और बच्चों, बुजुर्गों तथा अन्य संवेदनशील लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें.
जिला नियंत्रण कक्ष से करें संपर्क
बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति या Evacuation की आवश्यकता होने पर नागरिक जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
