बम-बम भोले से गूंजा मोतीनाथधाम!अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन की अंतिम सोमवारी पर हजारों शिवभक्तों ने बाबा मोतीनाथधाम में किया जलाभिषेक. पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था.

प्रतिनिधि, तालझारी. सावन की अंतिम सोमवारी को पश्चिम बंगाल, बिहार, पाकुड़ सहित जिले के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में शिवभक्त बाबा मोतीनाथधाम पहुंचे और अहले सुबह जलार्पण किया. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बेलपत्र, फूल, फल और गंगाजल से बाबा का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की. अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा.

श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और चिकित्सा की व्यवस्था

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मंदिर परिसर में पेयजल, शरबत और चिकित्सा समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गयी थी. स्थानीय भक्तों की भी अंतिम सोमवारी पर काफी भीड़ रही. पूजा-अर्चना के दौरान मोतीझरना विकास समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को सहयोग किया और व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभायी.

मंदिर से मुख्य सड़क तक तैनात रहा पुलिस बल

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर से लेकर मोतीझरना मुख्य सड़क तक पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. जगह-जगह मोतीझरना विकास समिति के सदस्यों को भी लगाया गया था, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

मोती नाथ धाम में पूजा करने पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ से पहुंचा युवा कांवरियों का जत्था

सावन की अंतिम सोमवारी पर पाकुड़ जिले से दर्जनों की संख्या में युवा कांवरियों का जत्था भी बाबा मोतीनाथधाम पहुंचा. कांवरियों ने जलार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की.

जत्थे में शामिल युवाओं ने बताया कि मोतीझरना स्थित बाबा मोतीनाथधाम क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां का प्राकृतिक दृश्य भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. मंदिर के समीप गिरने वाले झरने का पानी इस स्थान की खूबसूरती को और बढ़ा देता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >